# @me.yamini on Instagram

- **Type:** Image
- **Original URL:** https://www.instagram.com/p/DIJ5S2MTnE1
- **Gondola URL:** https://gondola.cc/posts/61722573-meyamini-instagram
- **Thumbnail:** https://img.gondola.cc/tr:w-,h-,fo-auto/postThumbnails/15fe72823d.jpg
- **Posted:** 2025-04-07T17:59:40.000+00:00
- **Account Owner:** Yamini Sharma (@me.yamini) — https://gondola.cc/me.yamini

## Caption

हमारे माता पिता बनने के बाद समय की गति को नापना हमारे लिए असंभव हो गया है। समय के पंख लग गए है और हम उसकी पीठ पर सवार जीवन को व्यतीत कर रहे है। आने वाले हर एक बदलाव को समझ रहे है, सीख रहें है, जान रहे हैं, अपना रहे हैं और जी रहे है।

कहते कहते कल हमारी बेटी का चूड़ाकरण संस्कार संपन्न हुआ। परिवार के महत्त्वपूर्ण सदस्य, बड़ों का आशीर्वाद और ब्रह्मांड के सभी देवी देवताओं की कृपा से हमारे द्वारा एक के बाद एक सनातनी संस्कार होते जा रहे है।

इस संस्कार को मुंडन भी कहते हैं। "अले, बेबी टकलू हो गई!" यह बात हमने पिछले ४० घंटों में इतने अलग अलग स्वर परिवर्तन में सुनी की शास्त्रीय संगीत के रागों की स्थिति बातों में दिखने लगी थी। मन में असीम शांति है। 

वेदों में इस संस्कार का उल्लेख हैं, और इसे करने के कई कारण भी बताए गए हैं। आपने भी अपनी दादी, नानी से सुने ही होंगे। 

मेरे अंदर की मां पढ़ाकू है। हमेशा ही सब की सुनकर खुदका का पढ़ना है, समझना है और अपने भावार्थ को धारणा में ढाल कर जीने का प्रयास रहता है। सब कुछ पढ़के मुझे यहीं समझ आया कि ,"अपने बच्ची के मस्तिष्क का सार्थक सदुपयोग ही चूड़ाकरण का वास्तविक उद्देश्य है।" (As #rational as that.)

वेदों में बहुत ही सुंदरदाता से है वर्णन है चूड़ाकरण का; मैने खुद कुछ श्लोक संस्कार करते हुए पढ़े। हमारे न्हाई उस्तरा लेकर मेरे मंत्रोच्चार से एक पल के लिए अचंभित हो गए थे कि यह पंडितायन कौन है! 

देखा जाय तो सारे ही संस्कारों की पूजा पुरुषप्रधान समाज में पंडितों से ही कराई जाती है, औरतों को अक्सर माला धरे मन ही मन जाप करते हुए पाया जाता है। भरे और खुले कंठ से अपनी बेटी के लिए मंत्रोच्चारण करके मैंने २०२५ में बदलाव का स्वागत किया।

सारे मंत्र/श्लोक यहां साझा करना मुश्किल है, अगर किसी को रुचि है या जानकारी चाहिए तो DM कर सकते हैं।

यह संस्कार प्रसिद्ध है, लेकिन कोई आपके मन की तैयारी नहीं कर सकता आपके शिशु के आंसुओं को देखने की। रिेस्ट्रिक्टेड मूवमेंट की वजह से हमारी बेटी को रोना आ गया और उसे रोते देख मेरे भी आंसू टपक गए। लेकिन वहां भगवान स्वरूप खड़ी गाय और कुत्ते को देखते ही हम आनंदी हो गए। 

अपने कुल की मान्यता, शुभ दिवस, शुभ जगह ध्यान में रखते हुए हमने राम नवमी के दिन हमारी बेटी का चूड़ाकरण संस्कार संपन्न किया। 

योग की बात है कि उस दिन पुष्य नक्षत्र भी था। मैं और मेरा परिवार परमात्मा के आभारी है कि हमें यह सब करने की निरंतर शक्ति, क्षमता और योग्यता प्रदान करी।

हम सब पर हमेशा स्नेह बरसाने के लिए आप सब का धन्यवाद।

#onlylove

## Stats

- **Views:** 0
- **Likes:** 42
- **Shares:** 0
- **Comments:** 12

## Tags

rational, onlylove

---
Copyright (c) Gondola