# @raigarh_city on Instagram

- **Type:** Image
- **Original URL:** https://www.instagram.com/p/DaZVMfsIiVs
- **Gondola URL:** https://gondola.cc/posts/67507698-raigarh-city-instagram
- **Thumbnail:** https://img.gondola.cc/tr:w-,h-,fo-auto/postThumbnails/0ad30b2bcf.jpg
- **Posted:** 2026-07-05T03:18:09.000+00:00
- **Account Owner:** Lakshyadeep Chandra | Raigarh (@raigarh_city) — https://gondola.cc/raigarh_city

## Caption

🕯️ भावपूर्ण श्रद्धांजलि | तीजन बाई जी 🕯️

आज छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश ने अपनी लोक संस्कृति की सबसे बुलंद आवाज़ खो दी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका, पद्मश्री, पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई जी का 5 जुलाई 2026 को रायपुर में निधन हो गया।

8 अगस्त 1956 को दुर्ग जिले के गनियारी गाँव में जन्मी तीजन बाई जी के पिता चुनुक लाल परधी और माता सुखवती परधी थीं। बचपन में अपने नाना बृजलाल परधी से महाभारत की कथाएँ सुनते सुनते उन्होंने पंडवानी को अपना जीवन बना लिया।

सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली सार्वजनिक प्रस्तुति दी। उस दौर में महिलाओं का खड़े होकर पंडवानी गाना स्वीकार नहीं था, लेकिन उन्होंने परंपराओं को चुनौती देकर इतिहास रच दिया।

प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर ने उनकी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाया। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने प्रस्तुति दी और बाद में इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, जापान, तुर्की, मॉरीशस सहित कई देशों में भारतीय लोक संस्कृति का परचम लहराया।

मुख्य सम्मान
🏅 पद्मश्री (1988)
🏅 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1995)
🏅 पद्मभूषण (2003)
🏅 फुकुओका प्राइज, जापान (2018)
🏅 पद्मविभूषण (2019)

गाँव की चौपाल से लेकर विश्व मंच तक पंडवानी को पहुँचाने वाली तीजन बाई जी सदैव हमारी संस्कृति की अमर पहचान रहेंगी।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏🕯️

#TeejanBai #Pandavani #RIP #Chhattisgarh #PadmaVibhushan IndianCulture LokKala OmShanti RaigarhCity तीजनबाई पंडवानी छत्तीसगढ़ श्रद्धांजलि

## Stats

- **Views:** 0
- **Likes:** 1,217
- **Shares:** 0
- **Comments:** 1

## Tags

teejanbai, padmavibhushan, pandavani, chhattisgarh, rip

---
Copyright (c) Gondola