# @official.nishabd on Instagram

- **Type:** Video
- **Original URL:** https://www.instagram.com/p/DegF99fI4aD
- **Gondola URL:** https://gondola.cc/posts/71707736-officialnishabd-instagram
- **Thumbnail:** https://img.gondola.cc/tr:w-,h-,fo-auto/postThumbnails/8fe7ba4f0e.jpg
- **Posted:** 2026-10-15T04:29:13.000+00:00
- **Account Owner:** Nishabd | निशब्द (@official.nishabd) — https://gondola.cc/official.nishabd

## Caption

Out Now... Link in Bio... कौन हो तूम? © निशब्द | Nishabd - The Word Unspoken

कौन हो तुम?
कभी कभी कोई व्यक्ति हमारी ज़िंदगी में आता है और हमें समझ ही नहीं आता कि वह हमारे लिए इतना ख़ास क्यों हो गया। न कोई वादा हुआ होता है, न कोई रिश्ता तय हुआ होता है, न प्रेम का कोई इज़हार… फिर भी धीरे-धीरे उसका होना हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाता है। उसकी आवाज़ में सुकून मिलने लगता है। उसकी ख़ामोशी भी कुछ कहने लगती है। उसकी खुशी अपनी खुशी लगती है, और उसकी उदासी भीतर तक उतर जाती है। फिर मन में एक सवाल उठता है... आख़िर "कौन हो तुम?”
क्या तुम प्रेम हो? मेरी साँस हो या मेरी धड़कन? मेरी खुशी हो या मेरे आँसुओं की वजह? मेरी ज़रूरत हो, मेरी आदत हो, मेरी दुआ हो? या फिर मेरी आत्मा का वही हिस्सा, जिसे मैं बरसों से अनजाने में तलाश रहा था?
“कौन हो तुम?” इसी एक सवाल की तलाश में लिखी गई एक लंबी काव्य-यात्रा है।
यहाँ प्रेम केवल पाने का नाम नहीं है। यह उस रिश्ते की कहानी है, जहाँ बिना माँगे कोई अपना हो जाता है, बिना कहे कोई समझ आने लगता है और बिना किसी वचन के भी मन उसके साथ जीवनभर का रिश्ता महसूस करने लगता है।
कभी इस प्रेम में राधा-कृष्ण की प्रतीक्षा दिखाई देती है, कभी मीरा जैसा समर्पण; कभी मिलन की मिठास है, तो कभी विरह की चुभन। कहीं जीवन है, कहीं मृत्यु; कहीं बारिश है, कहीं सूखा; कहीं मुस्कान है, तो कहीं आँखों में ठहरा हुआ दर्द।
लेकिन इन सबके बीच एक बात लगातार बनी रहती है...
दो आत्माओं के बीच का वह अनकहा रिश्ता, जिसे न शब्द पूरी तरह समझा सकते हैं और न दूरी मिटा सकती है।
शायद हर किसी की ज़िंदगी में कभी न कभी कोई ऐसा आता है, जिसके लिए हमारे पास कोई सही नाम नहीं होता। अगर आपकी ज़िंदगी में भी कभी कोई ऐसा रहा है…
तो शायद इस कविता में आपको
अपना कोई सवाल, अपनी कोई कहानी और शायद… अपना कोई जवाब भी मिल जाए।
कौन हो तुम?
शायद इसका जवाब किताब के आख़िरी पन्ने पर भी न मिले।
शायद जवाब आपको अपने भीतर कहीं मिल जाए।

#writersofinstagram #trendingreel #support #explore #poem

## Stats

- **Views:** 139
- **Likes:** 4
- **Shares:** 0
- **Comments:** 0

## Tags

writersofinstagram, support, poem, explore, trendingreel

---
Copyright (c) Gondola