facebook pixel
#SingrauliNews : #बेलगाम ट्रेलर की टक्कर से दंपति की मौत, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा #SingrauliNews : #सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर इलाके में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार दंपति शादी से जुड़ी तैयारियों के सिलसिले में घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति संभालने का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई तथा जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जारी है। #SingrauliNews #RoadAccident #BreakingNews #VindhyaAajtak #LocalNews #MPNews
https://www.instagram.com/p/DUaHnbkEwjY
Posted on Instagram ·
    Suggested Credits

    Credits on Gondola describe each credited role and may be incomplete. A brand or featured person is not necessarily the creator.

    Tags, Events, and Projects