नाथद्वारा वालों, आपने देखा होगा… इन दिनों बाबा रामदेवरा के लिए भक्त पैदल और लोट-लोटकर यात्रा कर रहे हैं। ऐसी आस्था को हौसला देने और समाज के बीच पहुंचने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रामदेवरा पहुंचे।
हाथों में बाबा की ध्वजा लेकर पदयात्रा की, बाबा रामदेव के दर्शन किए और श्रद्धालुओं व आमजन से मुलाकात की।
इस दौरान ओड समाज के लिए रामदेवरा में धर्मशाला हेतु भूमि आवंटन की घोषणा के साथ गोडावण संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों पर भी जोर दिया गया।
आस्था, समाज और विकास—रामदेवरा से सामने आई एक खास तस्वीर।
#nathdwara #nathdwarahub #udaipur #kankroli #rajsamand